जरा सोचिए... हम और आप जब हर सुबह अपने घर से निकलते हैं, तो हमारे सामने सबसे पहला सवाल क्या होता है? आज परिवार के लिए कितना खर्च होगा? या फिर हम मन ही मन अपने महीने के खर्चों का हिसाब जोड़ रहे होते हैं। सब्जियां खरीदनी हैं... बच्चों की फीस भरनी है... बिजली का बिल देना है... पेट्रोल भरवाना है... घर का किराया देना है या EMI चुकानी है... और अगर घर में कोई बीमार पड़ जाए, तो इलाज का खर्च अलग। यही आज एक आम मध्यमवर्गीय परिवार की वास्तविकता है।